939 ग्राम चरस के साथ 2 गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Mar, 2024 10:41 PM

kullu charas 2 arrested

पुलिस ने हाथीथान के पास 2 लोगों को 939 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है, वहीं उनकी गाड़ी को भी जब्त किया है।

कुल्लू (संजीव जैन): पुलिस ने हाथीथान के पास 2 लोगों को 939 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है, वहीं उनकी गाड़ी को भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार नाकाबंदी के दौरान हाथीथान में एक कार को चैकिंग के लिए रोका गया इस दौरान गाड़ी में 2 लोग सवार पाए गए। शक के आधार पर जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से चरस बरामद हुई जोकि तोलने पर 939 ग्राम पाई गई। आरोपियों की पहचान रौबिन शर्मा पुत्र गुरुदत्त और राहुल शर्मा पुत्र घनानंद शर्मा दोनों निवासी धीरथ जिला सिरमौर के रूप में हुई है। एस.पी. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!