Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Aug, 2026 02:02 PM

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल मनाली से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को लेकर मामला दर्ज किया गया है।
Kullu News : हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल मनाली से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को लेकर मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मामला पुलिस थाना मनाली का है। पुलिस के अनुसार, मनाली थाना में शिमला जिले की एक लड़की ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके मंगेतर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। वह मनाली के समीप एक गांव में रह रही थी और उसका मंगेतर तरुण बरोटा निवासी पुराग गांव कोटखाई शिमला भी उसके साथ सुरू गांव में रहता है।
शिकायत में लड़की ने अपने मंगेतर पर नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करने तथा बलात्कार करने का आरोप लगाया है। एसपी अभिषेक सेकर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें