नालागढ़ सीट से उपचुनाव हारने के बाद भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर ने कही ये बात

Edited By Vijay, Updated: 13 Jul, 2024 06:34 PM

kl thakur in nalagarh

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में मिली हार के बाद भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें जनता का फैसला स्वीकार है।

बीबीएन (शेर सिंह): नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में मिली हार के बाद भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें जनता का फैसला स्वीकार है। वहीं उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप बावा को जीत पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि वह पहले सरकारी सेवा व उसके बाद करीब 12 वर्षों से सक्रिय राजनीति में हैं और जनसेवा कर रहे हैं। जब वह विधायक थे तब भी जनता के बीच रहे और अब विधायक नहीं हैं तब भी जनता के बीच रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं जनता की समस्याओं का समाधान करवाऊंगा व जनता के सुख-दुख में साथ रहूंगा।

केएल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने उन्हें प्रताड़ित किया और विकास ठप्प कर दिए और पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में खोले गए संस्थान बंद कर दिए थे, तब मजबूरन उन्हें त्यागपत्र देना पड़ा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी जनता को दी गारंटियां पूरी नहीं कीं और अब भी जो वायदे किए हैं, वे भी पूरे नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने की गारंटी देने वाली कांग्रेस सरकार ने 125 यूनिट फ्री बिजली का लाभ भी हजारों लोगों से छीन लिया। उन्होंने कहा कि हार के कारणों पर मंथन किया जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!