'द ग्रेट खली' ने साझा किया दर्द, सरकार से नाराज होने की बताई वजह

Edited By Updated: 15 May, 2017 02:20 PM

khali shared done pain government from angry happen show cause

हिमाचल के ऊना में हुए अंडर-19 फुटबाल टैलेंट हंट टूर्नामैंट कार्यक्रम में द ग्रेट खली ने पहली बार पत्रकारों से अपना दर्द साझा किया है।

ऊना: हिमाचल के ऊना में हुए अंडर-19 फुटबाल टैलेंट हंट टूर्नामैंट कार्यक्रम में द ग्रेट खली ने पहली बार पत्रकारों से अपना दर्द साझा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे उसके बार-बार कहने पर भी सरकार ने उनकी एक ख्वाहिश पूरी नहीं की। वे सरकार के रवैये से काफी नाराज हैं। उन्होंने कहा कि वे काफी बार सरकार से मिले लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। 
PunjabKesari

मजबूरन उन्हें पंजाब में खोलनी पड़ी अकादमी
डब्‍ल्यूडब्‍ल्यूई चैंपियन बनने के बाद वह चाहते थे कि भारत में भी ऐसे रेसलर हैं जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं। इसके लिए वह उन्हें आगे लाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने खुद ही एक प्लान तैयार किया। वह अपने बलबूते पर ऐसी अकादमी खोलना चाहते थे जहां युवाओं को ट्रेनिंग की सारी सुविधाएं मिल सकें। इसके लिए उन्होंने हिमाचल में ही अकादमी खोलने की तैयारी कर ली। लेकिन सरकार ने उनकी एक नहीं सुनी। इसके बाद मजबूरन उन्हें पंजाब का रुख करना पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल का युवा इस खेल में अपना नाम चमकाना चाहता है, तो वह पंजाब में उनकी अकादमी में आए। वह हिमाचल से संबंध रखते हैं, तो उनकी इच्छा है कि हिमाचल के युवा भी खेल क्षेत्र में खूब मेहनत कर अपने देश और माता-पिता का नाम रोशन करें।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!