मनाली-लेह राजमार्ग यातायात के लिए बहाल, बारालाचा दर्रा मार्ग अभी भी वन-वे

Edited By Kuldeep, Updated: 18 May, 2024 06:43 PM

keylong manali leh highway traffic restored

सीमा सड़क संगठन द्वारा मनाली-लेह राजमार्ग को यातायात की आवाजाही के लिए शनिवार को खोल दिया गया है। अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं डीसी जिला लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने कहा कि वर्तमान सड़क की स्थिति के कारण अगले आदेश तक दारचा से सरचू तक...

केलांग (ब्यूरो): सीमा सड़क संगठन द्वारा मनाली-लेह राजमार्ग को यातायात की आवाजाही के लिए शनिवार को खोल दिया गया है। अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं डीसी जिला लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने कहा कि वर्तमान सड़क की स्थिति के कारण अगले आदेश तक दारचा से सरचू तक यातायात को वैकल्पिक दिवस के अनुरूप ही नियंत्रित कर वाहनों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बारालाचा दर्रा मार्ग का एक बड़ा हिस्सा बर्फ के कारण अभी वन-वे है, जिसके कारण प्रत्येक तरफ से वैकल्पिक दिनों में वाहनों की आवाजाही की अनुमति दी जाएगी। 19 मई को वाहनों को दारचा से सरचू की ओर जाने की अनुमति होगी, जिसमें फोर बाई फोर वाहन, चेन वाले फोर बाई टू और भारी वाहन यानी ट्रकों को केवल सुबह 7 से 12 बजे तक अनुमति दी जाएगी।

अभी ये वाहन रहेंगे प्रतिबंधित
फिलहाल बर्फीली सड़क की स्थिति के कारण मोटरसाइकिल और छोटे फोर बाई टू वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। अगले दिन 20 मई को सरचू से दारचा-लाहौल की ओर ही वाहनों की आवाजाही की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि सुचारू रूप से यातायात प्रवाह सुनिश्चित करने व समन्वय तथा सहायता करने के लिए पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि इस समयसारिणी का सख्ती से पालन किया जाएगा, ताकि ट्रैफिक जाम न हो और किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। वाहनों की आवाजाही मौसम और सड़क की स्थिति पर निर्भर करेगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!