हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर त्रिलोकपुर पहुंचा कांवड़ दल, लोगों ने किया स्वागत

Edited By Vijay, Updated: 03 Aug, 2024 11:18 AM

kanwar group reached trilokpur with the holy ganga water from haridwar

हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ दल त्रिलोकपुर पहुंच गया है। इस दौरान लोगों ने खैरी में कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। 30 जुलाई को पैदल हरिद्वार गया त्रिलोकपुर कांवड़ दल शुक्रवार को वापस लौटा है।

कालाअम्ब (प्रताप): हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ दल त्रिलोकपुर पहुंच गया है। इस दौरान लोगों ने खैरी में कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। 30 जुलाई को पैदल हरिद्वार गया त्रिलोकपुर कांवड़ दल शुक्रवार को वापस लौटा है। कांवड़ियों ने त्रिलोकपुर शिव मंदिर में शिवलिंग का पवित्र गंगाजल से अभिषेक किया। कांवड़ दल में अनिल, सुभाष, नीरज, काला गुज्जर, संटी, भूपेंद्र, रजत, ज्ञान, राणा, नीतिन शामिल थे।

कांवड़ियों ने बताया कि क्षेत्र की खुशहाली के लिए यह 16वीं कांवड़ यात्रा है। उन्होंने बताया कि इस बार करीब 100 कांवड़िए हरिद्वार गए थे। उन्होंने बताया कि त्रिलोकपुर शिव मन्दिर के अलावा आसपास के शिवालय में पवित्र गंगाजल अर्पित किया गया। इस मौके पर धीरज राणा, ज्ञान चंद, दलबीर सिंह, लाल सिंह, सतपाल सिंह, राम लाल व सुखबीर ने कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!