Kangra: 25 वर्षीय युवती से हुई ये गलती, टांडा अस्पताल में तोड़ा दम

Edited By Kuldeep, Updated: 29 Mar, 2026 06:24 PM

kangra young woman poison death

शाहपुर थाना के अंतर्गत 25 वर्षीय युवती की गलती से जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती की माता ने पुलिस को बताया कि वह कुछ समय से बीमार चल रही थी।

कांगड़ा (कालड़ा): शाहपुर थाना के अंतर्गत 25 वर्षीय युवती की गलती से जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती की माता ने पुलिस को बताया कि वह कुछ समय से बीमार चल रही थी। उन्होंने बताया की गत दिवस जब उसने दवाई खाई तो उसकी तबीयत खराब होने लगी और उल्टी होने लगी। गलती का पता लगने पर कि उसने दवाई की जगह किसी जहरीले ‌पदार्थ का सेवन कर लिया है तो तुरंंत उसे उपचार के लिए डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा ले जाया गया। रात्रि उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!