Kangra: टांडा में रोबोटिक सर्जरी से 350 से अधिक ऑप्रेशन सफल, 30 किडनी ट्रांसप्लांट

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Nov, 2026 10:48 PM

kangra robotic surgery successful operation

टांडा ने आधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान में अब तक 350 से अधिक रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं।

कांगड़ा (किशोर): टांडा ने आधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान में अब तक 350 से अधिक रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं। इसके साथ ही किडनी ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में भी टांडा मैडीकल कॉलेज ने उल्लेखनीय सफलता दर्ज करते हुए 30 मरीजों का सफलतापूर्वक गुर्दा प्रत्यारोपण किया है। इनमें 2 किडनी ट्रांसप्लांट रोबोटिक तकनीक की सहायता से किए गए हैं। प्रधानाचार्य डॉक्टर मिलाप शर्मा ने बताया कि 28 नवम्बर को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के सभी मैडीकल कॉलेजों के प्रतिनिधियों की आयोजित बैठक में टांडा मैडीकल कॉलेज की ओर से इन उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।

टांडा मैडीकल कॉलेज के यूरोलॉजी, जनरल सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग तथा रीनल ट्रांसप्लांट सर्जरी विभागों ने मिलकर 350 से अधिक रोबोटिक सर्जरी को अंजाम दिया है। टांडा मैडीकल कॉलेज के रीनल ट्रांसप्लांट सर्जरी विभाग ने अब तक 30 सफल किडनी ट्रांसप्लांट किए हैं। इनमें 2 प्रत्यारोपण रोबोटिक तकनीक से किए गए हैं। इससे किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों, विशेषकर प्रदेश के दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिली है।

अब रोबोटिक हार्ट और हड्डियों की सर्जरी पर नजर
टांडा मैडीकल कॉलेज ने भविष्य की योजनाओं का खाका भी प्रस्तुत किया है। संस्थान का लक्ष्य रोबोटिक सर्जरी का विस्तार करते हुए रोबोटिक ऑर्थोपैडिक और कार्डियक सर्जरी जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं शुरू करना है। इसके अतिरिक्त पैंक्रियाज ट्रांसप्लांट शुरू करने की योजना भी सामने रखी गई है। टांडा मैडीकल कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि संस्थान का उद्देश्य प्रदेश के लोगों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है। संस्थान ने राज्य सरकार के सहयोग से इन महत्वाकांक्षी योजनाओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!