Kangra: अब दुकानदार हुआ सिम ठगी का शिकार, लगा हजारों का चूना

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Jun, 2025 04:14 PM

kangra gaggal shopkeeper fraud

ऑनलाइन ठगी के दौर के चलते आज गग्गल के एक दुकानदार अनील निझौन उस समय दो प्रवासियों की सिम ठगी का शिकार हो गए ।

गग्गल (अनजान): ऑनलाइन ठगी के दौर के चलते आज गग्गल के एक दुकानदार अनील निझौन उस समय दो प्रवासियों की सिम ठगी का शिकार हो गए जब वह दोनों प्रवासी अनील निझौन की दुकान पर आए और इधर-उधर का छोटा-मोटा सामान लेने के बातों में उलझा कर दुकानदार से कहा कि उनके फोन का सिग्नल नहीं मिल रहा.. क्या आप 1 मिनट के लिए फोन देंगे? जिस पर दुकानदार ने विश्वास करके उन्हें अपना मोबाइल दे दिया और शातिर ठग 1 मिनट में ही हाथ की सफाई दिखाते हुए मोबाइल की सिम उड़ा ले गए और मोबाइल वहीं रख गए।

जिसका पता कुछ देर बाद दुकानदार को उस समय लगा जब वह फोन करने लगे तो सिग्नल न मिलने पर उन्होंने सिम को गायब पाया। ठगी का शिकार दुकानदार जब तक पुलिस स्टेशन जाकर सिम ब्लॉक करवाता तब तक शातिर ठग दुकानदार को 5000 रुपए का चूना लगा चुके थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!