Kangra: 2027 में भाजपा 60 और कांग्रेस 8 सीटों पर सिमटेगी : बिंदल

Edited By Kuldeep, Updated: 17 Nov, 2026 10:21 PM

kangra congress will shrink

मटौर स्थित निजी पैलेस में मंगलवार को प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

कांगड़ा (किशोर): मटौर स्थित निजी पैलेस में मंगलवार को प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक पवन काजल सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश के 100 प्रतिशत बूथों पर कार्यकर्त्ताओं की टीमें गठित की जा रही हैं, जिन्हें 31 दिसम्बर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी के 25 प्रकोष्ठ सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

संगठन को मजबूत करने के लिए 18 से 22 नवम्बर तक युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, एस.सी., महिला और ओ.बी.सी. मोर्चा की बैठकें आयोजित की जाएंगी। बिंदल ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा 68 में से 60 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी, जबकि कांग्रेस को केवल 8 सीटें मिलने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, विकास में कथित विफलता और माफिया राज जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। इसके लिए पार्टी कार्यकर्त्ता अभी से चुनावी अभियान में जुट गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!