मायके से ससुराल जा रही 20 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, एक साल पहले हुई थी लव मैरिज

Edited By Swati Sharma, Updated: 08 Jul, 2026 06:37 PM

kangra 20 year old married woman goes missing under suspicious circumstances

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक 20 वर्षीय विवाहित महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर...

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक 20 वर्षीय विवाहित महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

जानकारी के मुताबिक, मामला बैजनाथ तहसील के बीड़ क्षेत्र का है। महिला के पिता, जो जिला मंडी की पद्धर तहसील के निवासी हैं ने मंगलवार को बीड़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी ने पिछले साल अगस्त (2025) में बीड़ क्षेत्र के एक युवक के साथ लव मैरिज की थी। शुरुआत में घर से भागकर की गई इस शादी को बाद में दोनों परिवारों ने अपनी रजामंदी दे दी थी। पिता ने बताया कि बीते 6 जुलाई को उनकी बेटी अपने मायके घर से ससुराल जाने के लिए निकली थी। परंतु, शाम तक वह अपने ससुराल नहीं पहुंची।

वहीं, लापता महिला के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को मायके से ससुराल जाते समय रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर बहला-फुसला लिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!