करसोग में विक्रमादित्य और प्रतिभा सिंह पर बरसीं कंगना, कहा-मैं मुंबई से आई कोई हुस्न परी नहीं हूं

Edited By Vijay, Updated: 02 May, 2024 10:38 PM

करसोग में मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने विक्रमादित्य सहित कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह पर तीखे हमले किए हैं।

करसोग (धर्मवीर गौतम): करसोग में मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने विक्रमादित्य सहित कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह पर तीखे हमले किए हैं। यहां नावीधार में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कंगना ने विक्रमादित्य सिंह का नाम लिए बिना कहा कि एक शहजादे हैं, उन्होंने अपनी पत्नी के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया है। उनकी पत्नी कहती हैं कि उन्हें हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है। इस बात से बहुत दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि उन्हें महिलाओं का सम्मान करना नहीं आता है।

वहीं कंगना ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को भी घेरा है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह को वे मां के समान मानती हैं, लेकिन एक जगह पर प्रतिभा सिंह ने कहा है कि लोग की भीड़ मुंबई से आई किसी चीज को देखने के लिए जुटती है पर जनता उनको वोट नहीं देगी। कंगना ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष भूल गई हैं कि मैं कोई चीज नहीं हूं और न ही मुंबई से आई कोई हुस्न परी हूं, जो लोगों की भीड़ मुझे देखने आएगी। मैं भी अन्य महिलाओं की तरह हाड़ मांस की बनी हूं। मैं हिमाचल की बेटी हूं। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग तो ऐसे हैं, जिन्होंने मेरी फिल्में तक नहीं देखी हैं लेकिन चुनावी जनसभाओं में लोग अपनी बेटी से मिलने आते हैं। ऐसे में इस तरह की भाषा का उपयोग करना उनको शोभा नहीं देता है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!