दर्दनाक हादसा: नाले के तेज बहाव में बहा 12 वर्षीय बच्चा, शाम को मिला शव

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Aug, 2026 09:12 PM

kala amb dead body recovered

कालाअम्ब के रामपुर जटान क्षेत्र में मंगलवार सुबह नाले के किनारे खेलते समय 12 वर्षीय बच्चा तेज बहाव में बह गया।

कालाअम्ब: कालाअम्ब के रामपुर जटान क्षेत्र में मंगलवार सुबह नाले के किनारे खेलते समय 12 वर्षीय बच्चा तेज बहाव में बह गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने एनडीआरएफ, होमगार्ड जवानों और स्थानीय लोगों के साथ सर्च अभियान शुरू किया, जो सुबह से शाम तक जारी रहा। जानकारी के अनुसार अमरजीत (12) निवासी करताहन तहसील लालगंज, जिला वैशाली (बिहार) कुछ अन्य बच्चों के साथ नाले के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान वह पानी में गिर गया और बह गया।

घटनास्थल के पास उसकी चप्पल मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सर्च टीमों ने नाले के आसपास और बहाव वाले क्षेत्र में तलाश की। शाम को हरियाणा सीमा में डेरा गांव के समीप बच्चे का शव बरामद हुआ। कालाअम्ब पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मैडीकल कॉलेज नाहन के शवगृह में रखा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!