Kangra News: नशा व खनन माफिया की अब खैर नहीं! SP नूरपुर का कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में आईं IPS इल्मा अफरोज

Edited By Vijay, Updated: 24 Jun, 2026 05:59 PM

ips ilma afroz took charge as sp of nurpur

हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला नूरपुर में तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी इल्मा अफरोज ने आधिकारिक तौर पर एसपी का कार्यभार संभाल लिया है। जिला मुख्यालय पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

नूरपुर (रूशांत): हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला नूरपुर में तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी इल्मा अफरोज ने आधिकारिक तौर पर एसपी का कार्यभार संभाल लिया है। जिला मुख्यालय पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस विशेष अवसर पर नूरपुर के एएसपी धर्म चंद वर्मा, डीएसपी ज्वाली वीरी सिंह और डीएसपी इंदौरा संजीव कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एसपी इल्मा अफरोज की अगवानी की और उन्हें नए कार्यभार की बधाई दी।

कार्यभार संभालने के तुरंत बाद मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी इल्मा अफरोज ने अपने इरादे साफ कर दिए। उन्होंने कहा कि नूरपुर को अलग पुलिस जिला बनाए जाने के बाद से ही इलाके में नशा और अवैध खनन माफिया पर पुलिस ने पूरी तरह से शिकंजा कसा हुआ है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि अब इस अभियान को और धार दी जाएगी तथा नशा व खनन माफिया के खिलाफ और भी ज्यादा आक्रामक व तेजी से कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ताकि इस अवैध धंधे को जड़ से खत्म किया जा सके।

एसपी ने आम जनता से भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक खास अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग पुलिस को अपना दुश्मन या खौफ नहीं, बल्कि अपना सच्चा मित्र समझें और क्षेत्र को पूरी तरह से अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन का खुलकर सहयोग करें।

इल्मा अफरोज ने कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में आते हुए पुलिस अधिकारियों व विभिन्न विशेष टीमों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक भी की। इस बैठक में उन्होंने जिले की वर्तमान कानून व्यवस्था की बारीकी से जानकारी ली और पुलिस की दैनिक कार्यप्रणाली को और अधिक चुस्त-दुरुस्त व बेहतर बनाने के लिए एक नई रूपरेखा तय की। इसके साथ ही उन्होंने नूरपुर क्षेत्र में बिगड़ती यातायात व्यवस्था (ट्रैफिक सिस्टम) को भी पूरी तरह से सुदृढ़ और व्यवस्थित करने की बात कही।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!