Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Sep, 2026 10:54 AM

हिमाचली लोक नृत्य को देश-विदेश में पहचान दिलाने वाली घुमारवीं की लोक कलाकार फूलां चंदेल का निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और पीजीआई में उपचाराधीन थीं। उन्होंने घंडालवीं स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली।
बिलासपुर (घुमारवीं): हिमाचली लोक नृत्य को देश-विदेश में पहचान दिलाने वाली घुमारवीं की लोक कलाकार फूलां चंदेल का निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और पीजीआई में उपचाराधीन थीं। उन्होंने घंडालवीं स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली।
वहीं, उनके निधन की खबर से घुमारवीं सहित बिलासपुर और प्रदेश के कला जगत में शोक की लहर है। फूलां चंदेल ने घट और पूजा नृत्य को व्यापक मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह शिक्षा विभाग में कार्यरत रहीं और कुछ वर्ष पूर्व स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें