शराब के नशे में रात को चिल्ड्रन वार्ड में घूम रहे व्यक्ति को सुरक्षा गार्ड ने दबोचा

Edited By kirti, Updated: 29 Aug, 2019 05:05 PM

igmc hospital

आई.जी.एम.सी. में आधी रात को चिल्ड्रन वार्ड में घूम रहा एक व्यक्ति सुरक्षा गार्ड ने दर दबोचा। यह व्यक्ति शराब पीकर था। तभी सुरक्षा गार्ड को शक हुआ कि यह व्यक्ति चोरी करने वाला हो सकता है। सुरक्षा गार्ड ने शराबी को पकड़ कर उसी समय मामले की सूचना पुलिस...

शिमला (जस्टा): आई.जी.एम.सी. में आधी रात को चिल्ड्रन वार्ड में घूम रहा एक व्यक्ति सुरक्षा गार्ड ने दर दबोचा। यह व्यक्ति शराब पीकर था। तभी सुरक्षा गार्ड को शक हुआ कि यह व्यक्ति चोरी करने वाला हो सकता है। सुरक्षा गार्ड ने शराबी को पकड़ कर उसी समय मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और व्यक्ति को लक्कड़ बाजार पहुंचाया। पुलिस ने जब व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने अपना नाम जगतपाल बताया। पुलिस ने व्यक्ति का मैडीकल भी करवाया, जिसमें शराब के नशे की पुष्टि हुई है।

पुलिस का कहना है कि यह व्यक्ति आई.जी.एम.सी. में ही कूड़ा आदि उठाने का काम करता है और आई.जी.एम.सी. में ही सोता रहता है। यह शराब के नशे में वार्ड में घूम रहा था। जिस शक के आधार पर सुरक्षा गार्ड ने व्यक्ति को पकड़ा था वह चोर नहीं था। ऐसे में पुलिस ने इससे जमानत कर छोड़ दिया है। सुरक्षा गार्ड को आई.जी.एम.सी. में इसलिए शक हुआ था कि इससे पहले आई.जी.एम.सी. में गई बार चोरी हुई है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!