Kangra: अमरोह के जंगल में मिला मानव कंकाल, फोरैंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य; गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

Edited By Vijay, Updated: 24 Nov, 2026 08:01 PM

human skeleton found in the forest

जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अमरोह की मलाड़ी खड्ड के समीप जंगल में एक मानव कंकाल बरामद हुआ है। सोमवार शाम को सूचना मिलते ही संसारपुर टैरस पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कंकाल को कब्जे में लिया और मामले की छानबीन शुरू कर...

संसारपुर टैरस (अरविंद): जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अमरोह की मलाड़ी खड्ड के समीप जंगल में एक मानव कंकाल बरामद हुआ है। सोमवार शाम को सूचना मिलते ही संसारपुर टैरस पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कंकाल को कब्जे में लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। यह क्षेत्र हिमाचल और पंजाब की सीमा के बिल्कुल समीप स्थित है, जहां दोनों राज्यों के लोगों की निरंतर आवाजाही रहती है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में कंकाल के सिर व छाती सहित कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त पाए गए हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि जंगल में जंगली जानवरों द्वारा इसे नुक्सान पहुंचाया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फोरैंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। थाना प्रभारी संजय शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने आगामी जांच और पोस्टमार्टम के लिए अवशेषों को डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा भेज दिया है, जहां पहचान के लिए इसे 72 घंटे तक सुरक्षित रखा गया है।

देहरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक की आयु और मृत्यु के सटीक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों और सीमावर्ती थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति का कोई परिजन या रिश्तेदार लापता है, तो वह शिनाख्त और जानकारी के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज में संपर्क कर सकता है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!