HRTC Bus Breakdown: 20 मीटर चलते ही 'हांफ' गई बस! लोगों को करना पड़ा परेशानियों का सामना

Edited By Jyoti M, Updated: 23 Apr, 2026 04:15 PM

hrtc bus breakdown bus  gasps  to a halt after just 20 meters

बस अड्डा सुजानपुर से रूटीन में प्रतिदिन 3.10 पर सुजानपुर-हमीरपुर वाया जंगलबैरी, कक्कड़, टौणीदेवी रूट पर चलने वाली पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो की बस निर्धारित समय पर गंतव्य रूट पर बस अड्डा सुजानपुर से रवाना तो हुई, लेकिन मात्र 20 मीटर की दूरी पर ही...

सुजानपुर, (अश्वनी)। बस अड्डा सुजानपुर से रूटीन में प्रतिदिन 3.10 पर सुजानपुर-हमीरपुर वाया जंगलबैरी, कक्कड़, टौणीदेवी रूट पर चलने वाली पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो की बस निर्धारित समय पर गंतव्य रूट पर बस अड्डा सुजानपुर से रवाना तो हुई, लेकिन मात्र 20 मीटर की दूरी पर ही सुजानपुर शहर के मुख्य सड़क मार्ग पर ही हांफ गई।

बस के खराब होने से बस में सफर कर रही सवारियों के अलावा इस रूट की बस स्टॉप पर जगह-जगह खड़ी सवारियों को बस न आने के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बस चालक ने बताया कि बस की बैटरी डाऊन होने के कारण सड़क पर खड़ी बस फिर से स्टार्ट नहीं हुई, बाद में अन्य बस की बैटरी के साथ उसे जोड़ा गया। इसके करीब 2 घंटे बाद बस स्टार्ट हुई लेकिन निर्धारित रूट पर बस के न जाने से जहां यात्रियों को दिक्कतें हुईं तो वहीं बस चालक व परिचालक को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

राजकुमार, इंचार्ज, बस अड्डा सुजानपुर का कहना है कि 6 निर्धारित रूट पर जाने वाली बस की बैटरी में करंट नहीं था, बैटरी कमजोर होने के कारण बस स्टार्ट नहीं हुई, पथ परिवहन निगम की अन्य बस की बैटरी जोड़ने के बाद बस को स्टार्ट करवाया गया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!