Edited By Vijay, Updated: 26 May, 2026 08:02 PM

हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव के बीच चम्बा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। राज्य चुनाव आयोग ने चम्बा जिले की ग्राम पंचायत चंबी के वार्ड नंबर 3 (दिला) में होने वाले वार्ड सदस्य (पंच) के चुनाव को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है।
शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव के बीच चम्बा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। राज्य चुनाव आयोग ने चम्बा जिले की ग्राम पंचायत चंबी के वार्ड नंबर 3 (दिला) में होने वाले वार्ड सदस्य (पंच) के चुनाव को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है।
राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार वार्ड नंबर 3 (दिला) में वार्ड सदस्य पद के लिए केवल दो ही प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन चुनाव से पहले इनमें से एक प्रत्याशी की अचानक मौत हो गई। एक प्रत्याशी के दुखद निधन के बाद इस वार्ड में चुनाव लड़ने के लिए अब केवल एक ही उम्मीदवार शेष रह गया था।
चुनाव नियमों और मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने यहां फिलहाल मतदान प्रक्रिया को रोक दिया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि चंबी पंचायत के वार्ड नंबर 3 (दिला) में अब वार्ड सदस्य का चुनाव बाद में करवाया जाएगा, जिसके लिए नई तारीखों की घोषणा अलग से की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें