मंडी में भयानक सड़क हादसा, हाइड्रा से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 युवकों की मौत; गाड़ी के उड़े परखच्चे

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 May, 2026 12:16 PM

horrific road accident in mandi 3 youths dead

Mandi Road Accident : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार देर रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े हाइड्रा से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। जानकारी के...

Mandi Road Accident : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार देर रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े हाइड्रा से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

कार के उड़े परखच्चे

जानकारी के मुताबिकत, हादसा पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत हुआ। बताया जा रहा है कि एचपी 82-8322 नंबर की कार नेरचौक से सुंदरनगर की ओर जा रही थी। कार में पांच लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि वाहन तेज रफ्तार में था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक हाइड्रा से कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको गंभीर हालत में एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जांच में जुटी पुलिस

मृतकों की पहचान अनिल कुमार (28) निवासी पलाही, रोहित कुमार (26) निवासी अंद्रेटा और सुभाष कुमार (35) निवासी पलाही के रूप में हुई है। घायलों में हरीश उर्फ सन्नी (23) निवासी वडमाह और पंकज कुमार निवासी पलाही शामिल हैं। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!