Himachal Weather: हिमाचल में भीषण गर्मी के बीच आंधी-तूफान का अलर्ट, सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

Edited By Jyoti M, Updated: 24 Apr, 2026 02:07 PM

himachal weather storm alert amidst scorching heat in himachal

हिमाचल प्रदेश में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को राज्य के मैदानी और निचले इलाकों में तेज धूप और लू जैसी स्थिति ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को राज्य के मैदानी और निचले इलाकों में तेज धूप और लू जैसी स्थिति ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। ऊना जिला प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहाँ तापमान 40°C तक पहुँच गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। इसी तरह कांगड़ा में भी पारा सामान्य से करीब 7 डिग्री ऊपर चढ़कर 36.4°C दर्ज किया गया।

हैरानी की बात यह है कि शिमला और मनाली जैसे ठंडे पहाड़ी इलाकों में भी अब गर्मी महसूस की जा रही है, जहाँ तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रिकॉर्ड हो रहा है।

सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

भीषण गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर यह है कि आज दोपहर के बाद से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से अगले चार दिनों तक मौसम के मिजाज बदले रहेंगे।  शनिवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में तेज आंधी और तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

26 और 27 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम में यह उतार-चढ़ाव 29 अप्रैल तक जारी रहने की उम्मीद है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!