सीएम को मिली नेताजी सुभाष चंद्र बोस की दुर्लभ तस्वीर, वेतन काे तरसे एम्बुलैंस कर्मचारी, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 03 Jul, 2025 11:30 PM

himachal top 10 news

माैसम विभाग की तरफ से राज्य में शुक्रवार को 5 जिलों में गर्जना के साथ भारी बारिश की संभावनाओं का यैलो अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजिटल टैक्नोलॉजी एंड गवर्नैंस) गोकुल बुटेल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को...

हिमाचल डैस्क: माैसम विभाग की तरफ से राज्य में शुक्रवार को 5 जिलों में गर्जना के साथ भारी बारिश की संभावनाओं का यैलो अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजिटल टैक्नोलॉजी एंड गवर्नैंस) गोकुल बुटेल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक दुर्लभ हस्ताक्षरित तस्वीर भेंट की। एनएचएआई विवाद के बीच ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने वीरवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। हिमाचल प्रदेश में 108 और 102 एम्बुलेंस सेवाओं के कर्मचारियों काे पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिला है। एचआरटीसी की बसें अब यात्रियों के लिए भरोसे का साधन कम और परेशानी का कारण ज्यादा बनती जा रही हैं। चम्बा जिला के तहत वन विभाग की टीम ने वन परिक्षेत्र अप्पर रेंज धरेड़ी के गुराड़ गांव में हिमालयन घोरल का शिकार करते हुए 2 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा है। सिरमाैर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के तहत माजरा पुलिस ने बाइक चाेर गिराेह का पर्दाफाश करते हुए उत्तर प्रदेश के 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ कुल्लू की टीम ने 1 किलो 885 ग्राम चरस के साथ नेपाली मूल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

Himachal Weather: 5 जिलों में बाढ़ और भारी बारिश का यैलो अलर्ट जारी
माैसम विभाग की तरफ से राज्य में शुक्रवार को भी 5 जिलों कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, शिमला व सिरमौर में बाढ़, शिमला, सोलन व सिरमौर में 1-3 स्थानों पर गर्जना के साथ भारी बारिश की संभावनाओं का यैलो अलर्ट जारी किया है। 

गोकुल बुटेल ने CM सुक्खू को भेंट की नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हस्ताक्षरित दुर्लभ तस्वीर
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजिटल टैक्नोलॉजी एंड गवर्नैंस) गोकुल बुटेल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक दुर्लभ हस्ताक्षरित तस्वीर भेंट की। यह ऐतिहासिक तस्वीर गोकुल बुटेल को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के भतीजे सूर्य बोस ने हाल ही में जर्मनी के हैम्बर्ग की यात्रा के दौरान भेंट की थी।

NHAI विवाद के बीच सीएम सुक्खू से मिले मंत्री अनिरुद्ध सिंह, अधिकारी से मारपीट के आरोप नकारे
एनएचएआई विवाद के बीच ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने वीरवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री को वस्तुस्थिति से अवगत करवाया तथा एनएचएआई अधिकारी से मारपीट के आरोपों से इंकार किया।

108 व 102 एम्बुलैंस कर्मियाें को 2 माह से नहीं मिला वेतन, कंपनी का टैंडर रद्द करने की उठी मांग
हिमाचल प्रदेश में 108 और 102 एम्बुलेंस सेवाओं के कर्मचारियों का शोषण लगातार जारी है। उन्हें पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनमें सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रति भारी रोष है। कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी मांगों पर सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशक ने कोई ध्यान नहीं दिया है।

धर्मशाला से लुधियाना चली HRTC बस ने बीच रास्ते में छाेड़ा यात्रियाें का साथ, ऑनलाइन रिकॉर्ड में हुआ बड़ा खुलासा
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसें अब यात्रियों के लिए भरोसे का साधन कम और परेशानी का कारण ज्यादा बनती जा रही हैं। आए दिन रास्तों में हांफती, रुकती और खराब होती इन बसों की हालत अब यात्रियों की सहनशीलता की परीक्षा लेने लगी है। ऐसा ही एक मामला उस समय सामने आया जब धर्मशाला से लुधियाना जा रही निगम की बस बीच रास्ते में ही दम तोड़ गई।

जब अचानक बढ़ा यमुना का जलस्तर और टापू पर फंस गए 11 लाेग, पुलिस-एसडीआरएफ ने ऐसे बचाई जान
सिरमाैर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के तहत भंगानी से करीब 3 किलोमीटर दूर उत्तराखंड की सीमा में यमुना नदी के टापू पर अचानक 11 लोग फंस गए। इनमें 7 पुरुष व 4 महिलाएं शामिल थीं। इन सभी काे पुलिस, एसडीआरएफ व जल पुलिस ने रैस्क्यू कर सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया।

संरक्षित वन्य जीव हिमालयन घोरल का किया शिकार, 12 बोर की बंदूक के साथ 2 लाेग गिरफ्तार
चम्बा जिला के तहत वन विभाग की टीम ने वन परिक्षेत्र अप्पर रेंज धरेड़ी के गुराड़ गांव में हिमालयन घोरल का शिकार करते हुए 2 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपियों से मृत हिमालयन घोरल के साथ 12 बोर की बंदूक भी बरामद की गई है।

चंबा में कहर बनकर बरसी बारिश, भूस्खलन में एक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हुई भारी बारिश के कारण हुए दर्दनाक भूस्खलन में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह घटना चंबा के जडेरा इलाके में हुई, जहाँ मूसलाधार बारिश ने सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

पांवटा साहिब में बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश, चोरी की बाइक्स सहित UP के 3 शातिर गिरफ्तार
सिरमाैर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के तहत माजरा पुलिस ने बाइक चाेर गिराेह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की 2 बाइक्स सहित उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

ANTF कुल्लू की टीम ने पकड़ी नशे की बड़ी खेप, नेपाल का तस्कर गिरफ्तार
राज्य में नशीले पदार्थों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत एएनटीएफ (एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स) कुल्लू की टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने गश्त के दौरान 1 किलो 885 ग्राम चरस के साथ नेपाली मूल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!