मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त 2000 वन मित्रों से संवाद कार्यक्रम में साधा भाजपा पर निशाना, प्रदेश में अंधड़ के साथ बारिश का येलो अलर्ट, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Jun, 2025 11:21 PM

himachal top 10 news

भाजपा की सरकार में प्रदेश की संपदा को लूटा गया और अब भाजपा प्रदेश के हकों को रोकने का काम कर रही है। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में नवनियुक्त 2000 वन मित्रों से संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत कही।

हिमाचल डैस्क: भाजपा की सरकार में प्रदेश की संपदा को लूटा गया और अब भाजपा प्रदेश के हकों को रोकने का काम कर रही है। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में नवनियुक्त 2000 वन मित्रों से संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत कही। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है, जिसने जनजीवन को प्रभावित किया है। रविवार सुबह तक प्रदेश के कई स्थानों पर खराब मौसम दर्ज किया गया, जिसमें कहीं अंधड़ चला तो कहीं भारी हिमपात हुआ।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

जयराम सरकार में प्रदेश की संपदा लुटती रही और अब भाजपा प्रदेश के हकों को रोकने का काम कर रही : सुक्खू
भाजपा की सरकार में प्रदेश की संपदा को लूटा गया और अब भाजपा प्रदेश के हकों को रोकने का काम कर रही है। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में नवनियुक्त 2000 वन मित्रों से संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत कही।

हिमाचल में मौसम को लेकर नई Update! अंधड़ के साथ बारिश का येलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है, जिसने जनजीवन को प्रभावित किया है। रविवार सुबह तक प्रदेश के कई स्थानों पर खराब मौसम दर्ज किया गया, जिसमें कहीं अंधड़ चला तो कहीं भारी हिमपात हुआ।

Himachal: परवाणु में शराब बनाने वाली कंपनी सील, इस राज्य के लिए बनाई जा रही थी
प्रदेश के सबसे पुराने औद्योगिक क्षेत्र परवाणु के सैक्टर 5 में शराब बनाने वाली कंपनी सील हो गई है। इस कंपनी में हरियाणा राज्य की कंपनियों के लिए शराब बनाई जा रही थी।

Himachal: हाईकोर्ट ने हड़ताल के कारण निलंबित किए JBT अध्यापकों को राहत
हाईकोर्ट ने हड़ताल के कारण निलंबित किए जेबीटी अध्यापकों को बड़ी राहत देते हुए उनके हैडक्वार्टर उन्हीं स्थानों पर रखने के आदेश जारी किए, जहां वे निलंबन के समय तैनात थे।

Himachal: मिस्र में अनुराग सिंह ठाकुर की बैठक, सीनेट ने भारत के साथ की एकजुटता की बात
सांसद अनुराग सिंह ठाकुर आतंकवाद पर भारतीय सेना की कार्रवाई ऑप्रेशन सिंदूर की सफलता और आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के उद्देश्य से भारत की ओर से विदेश यात्रा पर हैं।

इंजीनियरिंग प्रशिक्षु आत्महत्या मामला: न्यायिक हिरासत में भेजी आरोपी छात्रा
राजकीय जवाहर लाल नेहरू इंजीनियरिंग कालेज के चौथे सैमेस्टर के प्रशिक्षु की आत्महत्या मामले में गिरफ्तार की गई जूनियर छात्रा को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Himachal: लोकसभा सांसद सोनिया गांधी पहुंचीं शिमला
राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा सांसद सोनिया गांधी सोमवार दोपहर बाद आराम फरमाने गुपचुप शिमला पहुंची। सुरक्षा की दृष्टि से उनके इस कार्यक्रम को भी गुप्त रखा गया है।

हिमाचल के 'लाल' ने देश के लिए दिया बलिदान, तीन महीने पहले ही हुई थी शादी
हिमाचल प्रदेश का एक लाल ड्यूटी के दौरान सिक्किम में वीरगति को प्राप्त हो गया। लांस नायक मनीष ठाकुर ने महज 27 साल की उम्र में शहादत हासिल की। वह जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र के बड़ाबन गांव से ताल्लुक रखते थे।

हिमाचल वासियों को बड़ा झटका: मिल्कफेड ने फिर बढ़ाई सभी दूध उत्पादों की कीमतें, जानिए नए दाम!
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (मिल्कफेड) ने अपने सभी दूध उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। ये नई दरें 1 जून से पूरे प्रदेश में लागू हो गई हैं। अगर आप मिल्कफेड के उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपको अपनी जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी।

Himachal: हाईकोर्ट में हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा देने वाली याचिका पर अंतिम सुनवाई 7 जुलाई को
प्रदेश हाईकोर्ट में सिरमौर जिले के ट्रांसगिरी क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा देने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 7 जुलाई को अंतिम सुनवाई होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!