Himachal: लोकसभा सांसद सोनिया गांधी पहुंचीं शिमला

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Jun, 2025 06:37 PM

kufri sonia gandhi

राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा सांसद सोनिया गांधी सोमवार दोपहर बाद आराम फरमाने गुपचुप शिमला पहुंची।

कुफरी (गौतम): राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा सांसद सोनिया गांधी सोमवार दोपहर बाद आराम फरमाने गुपचुप शिमला पहुंची। सुरक्षा की दृष्टि से उनके इस कार्यक्रम को भी गुप्त रखा गया है। वे सड़क मार्ग होते हुए गाड़ियों के काफिले से करीब पौने 5 बजे के आसपास शिमला के समीप छराबड़ा स्थित राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के भवन पहुंची हैं। राष्ट्रीय कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के शिमला पहुंचते ही बारिश व हल्की ओलावृष्टि ने उनका स्वागत किया इस दौरान छराबड़ा क्षेत्र में जोरदार तेज बारिश शुरू हुई काफी समय तक लगी रही जिस कारण इलाके का तापमान गिरने से मौसम भी ठंडा हो गया है।

इस बार वे काफी समय के बाद राजनीति की भागदौड़ से अलग हटकर अपने निजी कार्यक्रम से शिमला प्रवास पर आई है। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों तक वे यहां रुक सकती हैं इस दौरान यहीं से वे अपने कामकाज को भी देखेंगे। उधर, उनके शिमला आने से पूर्व सुरक्षा कर्मी भी छराबड़ा पहुंच गए थे। छराबड़ा में उनकी सुरक्षा को लेकर उनके भवन के आसपास सुरक्षा कर्मियों व स्थानीय पुलिस जवानों द्वारा कड़ी सुरक्षा की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!