जयराम सरकार में प्रदेश की संपदा लुटती रही और अब भाजपा प्रदेश के हकों को रोकने का काम कर रही : सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Jun, 2025 08:35 PM

hamirpur chief minister bjp government comment

भाजपा की सरकार में प्रदेश की संपदा को लूटा गया और अब भाजपा प्रदेश के हकों को रोकने का काम कर रही है। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में नवनियुक्त 2000 वन मित्रों से संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत कही।

हमीरपुर (राजीव): भाजपा की सरकार में प्रदेश की संपदा को लूटा गया और अब भाजपा प्रदेश के हकों को रोकने का काम कर रही है। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में नवनियुक्त 2000 वन मित्रों से संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर की सरकार में चुनावों से पहले हिमाचल के हकों को रोकने का काम किया गया है।

जिन प्रदेशों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती या आर्थिकी के आधार पर जिनका गठन नहीं हुआ है, उन प्रदेशों को केंद्र से रैवेन्यू डेविस ग्रांट के तहत 11 हजार करोड़ रुपए की राशि मिलती थी, अब केंद्र ने इसको भी घटाकर 3200 करोड़ कर दिया है। उन्होंने कहा कि जी.एस.टी. लगने के बाद सभी वैट या एक्ससाइज ड्यूटी खत्म हो गई और प्रदेश को सभी टैक्सों से जीएसटी कंपनसेशन सैस के माध्यम से 5 हजार मिलता था, लेकिन जून 2022 के बाद यह भी 150 करोड़ ही रह गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कठिन परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए सरकार ने अपने 2 साल 5 महीने में तकरीबन अढ़ाई से 3 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व कमाया है। उन्होंने कहा कि सरकार कड़े फैसले कर रही है और इनका गरीब जनता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 30 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जोकि प्रदेश की संपदा से ज्यादा लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब हम सत्ता में आए थे तो प्रदेश पर 75 हजार करोड़ का कर्जा और 10 हजार करोड़ की कर्मचारियों की देनदारियां थी। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे इन सब चीजों को हम ठीक करने में लगे और आने वाले समय में इसके अच्छे परिणाम आएंगे।

जल्द प्रदेश में 917 टीजीटी नॉन मैडीकल, मैडीकल व आर्ट्स की होगी भर्ती
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में 917 नॉन मैडीकल, मैडीकल व आर्ट्स शिक्षकों के पदों को भरा जाएगा तथा इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी तरह प्रदेश पुलिस भर्ती भी शीघ्र की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैडीकल कालेज हमीरपुर में फर्नीचर खरीद के शीघ्र टैंडर होंगे और जो भी कमियां रह गई हैं उन्हें दूर करके शीघ्र मैडीकल कालेज को शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा विट्टू, सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, कांगड़ा बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया व सुमन भारती मौजूद रहे।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!