सीएम सुक्खू बोले-कांग्रेस ने गुलामी की जंजीरें तोड़ मजबूत संविधान की नींव रखी, 31 जनवरी व 1 फरवरी को वर्षा व हिमपात की संभावना, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kuldeep, Updated: 27 Jan, 2025 11:04 PM

himachal top 10 news

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि कांग्रेस ने गुलामी की जंजीरें तोड़कर देश में मजबूत संविधान की नींव रखी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेदकर ने देश को ऐसा संविधान दिया, जिसने हर भारतीय को समान अधिकार व सम्मान प्रदान किया।

हिमाचल डैस्क: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि कांग्रेस ने गुलामी की जंजीरें तोड़कर देश में मजबूत संविधान की नींव रखी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेदकर ने देश को ऐसा संविधान दिया, जिसने हर भारतीय को समान अधिकार व सम्मान प्रदान किया। राज्य में खिल रही धूप से जहां पहाड़ी इलाकों का रात्रि तापमान चढ़ जाने से पहाड़ गर्म होने लगे हैं वहीं प्रदेश के मैदानी इलाकों में भीषण शीतलहर चल रही है। मंगलवार को मौसम के साफ रहने के आसार के साथ शीतलहर का यैलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

Shimla: कांग्रेस ने गुलामी की जंजीरें तोड़ मजबूत संविधान की नींव रखी : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि कांग्रेस ने गुलामी की जंजीरें तोड़कर देश में मजबूत संविधान की नींव रखी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेदकर ने देश को ऐसा संविधान दिया, जिसने हर भारतीय को समान अधिकार व सम्मान प्रदान किया।

Weather Update: प्रदेश में तप रहे पहाड़, 31 जनवरी व 1 फरवरी को वर्षा व हिमपात की संभावना  
राज्य में खिल रही धूप से जहां पहाड़ी इलाकों का रात्रि तापमान चढ़ जाने से पहाड़ गर्म होने लगे हैं वहीं प्रदेश के मैदानी इलाकों में भीषण शीतलहर चल रही है। मंगलवार को मौसम के साफ रहने के आसार के साथ शीतलहर का यैलो अलर्ट जारी किया गया है।

Shimla: गुड़िया केस में गिरफ्तार सूरज लॉकअप हत्याकांड में IG समेत 8 पुलिस कर्मियों को उम्रकैद
जिले के कोटखाई थाने के तहत बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म व हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार किए गए सूरज लॉकअप हत्याकांड में तत्कालीन एसआईटी को दोषी करार देने के बाद इसके सदस्यों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

Shimla: हिमाचल में पुलिस भर्ती प्रक्रिया 6 फरवरी से शुरू, शैड्यूल जारी
हिमाचल में पुलिस कांस्टेबलों के 1088 पदों को लेकर शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का शैड्यूल जारी कर दिया गया है। 6 फरवरी से लेकर 28 मार्च तक समूचे राज्य में जिलावार यह भर्ती होगी, जिसके लिए ग्राऊंड टैस्ट लिया जाएगा।

Shimla: नशे को बढ़ावा देने में जुटी प्रदेश सरकार : सत्ती
प्रदेश सरकार नशे को किसी भी किस्म में बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। अब चाहे वह भांग को औषधीय बताकर वैध करने का मामला ही क्यों न हो। सरकार चाहती है कि युवा नशे की गर्त से बाहर न निकल पाएं ताकि वे रोजगार सहित अन्य बातों की ओर उनका ध्यान ही न जाए।

Shimla: अंतर्राज्यीय शाह सिंडीकेट का पर्दाफाश, मुख्य सरगना सहित 16 गिरफ्तार
मिशन कलीन को लेकर शिमला पुलिस के ड्रग पैडलरों व नशाखोरों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने उत्तर भारत के एक बड़े गैंग शाह सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है।

Mandi: किरतपुर-मनाली फोरलेन पर टकोली टोल प्लाजा शुरू, मिलेेगी पास की सुविधा
कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर अब सफर महंगा हो गया है। एनएचएआई द्वारा टकोली में स्थापित टकोली टोल प्लाजा सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू कर दिया है, जिससे गुजरने पर अब वाहन चालकों को टोल देना पड़ेगा।

Shimla: राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए सरकार बनाएगी नई पॉलिसी
38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों का पहला दल रवाना हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए ओकओवर से रवाना किया। पहले चरण में अपने-अपने कोच करीब 50 खिलाड़ियों का दल उत्तराखंड के अलग-अलग आयोजन स्थलों के लिए रवाना हुआ।

Shimla: 50 से कम छात्र संख्या वाले कालेज होंगे बंद, सरकार ने की तैयारी
प्रदेश सरकार कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को बंद करने के बाद अब कम इनरोलमैंट वाले कालेजों को बंद करने जा रही है। सरकार ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके लिए शिक्षा विभाग से ऐसे कालेजों का ब्यौरा तलब किया है, जहां छात्र संख्या 50 या इससे कम है।

हिमाचल सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध : उपमुख्यमंत्री
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गांवों में डॉक्टरों की पर्याप्त उपलब्धता हो, जिससे लोगों को घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!