Shimla: कांग्रेस ने गुलामी की जंजीरें तोड़ मजबूत संविधान की नींव रखी : सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 27 Jan, 2025 10:50 PM

shimla congress strong constitution foundation

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि कांग्रेस ने गुलामी की जंजीरें तोड़कर देश में मजबूत संविधान की नींव रखी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेदकर ने देश को ऐसा संविधान दिया, जिसने हर भारतीय को समान अधिकार व सम्मान प्रदान किया।

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि कांग्रेस ने गुलामी की जंजीरें तोड़कर देश में मजबूत संविधान की नींव रखी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेदकर ने देश को ऐसा संविधान दिया, जिसने हर भारतीय को समान अधिकार व सम्मान प्रदान किया। सुखविंदर सिंह सुक्खू मध्य प्रदेश के महू में जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे हैं लेकिन राहुल गांधी संविधान के सच्चे रक्षक हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश में कांग्रेस शासित राज्यों की सरकारों को धन-बल सहित अन्य प्रपंचों से कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। राज्यों को मिलने वाली वित्तीय मदद में कटौती की जा रही है लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस सरकारें सभी मुश्किलों का सामना करते हुए आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि यहां पर भी भाजपा ने ऑप्रेशन लोटस से सरकार को गिराने की साजिश रची। प्रदेश की जनता ने उपचुनाव में भाजपा की इस साजिश करारा जवाब दिया तथा विधानसभा में फिर से कांग्रेस विधायकों की संख्या 40 हो गई है। कांग्रेस की इस रैली को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

मध्य प्रदेश से वापसी के बाद दिल्ली में प्रचार करेंगे
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मध्य प्रदेश से वापसी के बाद दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री 28 से 30 जनवरी तक दिल्ली में प्रचार के लिए रुक सकते हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बीते रविवार को शिमला से दिल्ली रवाना हो गए थे, जहां से वह सोमवार को मध्य प्रदेश के महू पहुंचे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!