Himachal: आईफोन और ऐश-ओ-आराम के लिए बेटे ने घर में ही मारा 'डाका', चुराए मां के गहने

Edited By Jyoti M, Updated: 07 Apr, 2026 03:53 PM

himachal son steals mother s jewelry for an iphone

हिमाचल प्रदेश के नादौन (हमीरपुर) में गगाल क्षेत्र के एक घर में हुई गहनों की चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस चोरी को घर के ही नाबालिग बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया था।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के नादौन (हमीरपुर) में गगाल क्षेत्र के एक घर में हुई गहनों की चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस चोरी को घर के ही नाबालिग बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि किशोर को आईफोन खरीदने और अपने अन्य महंगे शौक पूरे करने थे, जिसके लिए उसने घर की अलमारी से मां के गहने गायब कर दिए।

इस तरह सुलझा मामला

यह मामला तब सामने आया जब 3 अप्रैल को गगाल निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपने ही बेटे पर शक जाहिर किया था। पुलिस की पूछताछ के दौरान नाबालिग ने सच उगल दिया। उसने बताया कि वह कुठार निवासी कृष कौंडल के संपर्क में था, जिससे उसकी मुलाकात एक शादी के दौरान हुई थी (कृष वहां डीजे का काम करता था)। दोनों ने मिलकर गहनों को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

फाइनेंस कंपनी से लिया लोन

चोरी के गहनों को नकद बेचने के बजाय, कृष कौंडल और उसकी बहन निशा कुमारी ने इन्हें नादौन स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी में गिरवी रख दिया। इन गहनों के बदले उन्होंने करीब 3 लाख रुपये का गोल्ड लोन प्राप्त किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फाइनेंस कंपनी से सारा सोना बरामद कर लिया है। बरामद किए गए गहनों का कुल वजन लगभग 31.77 ग्राम है, जिनकी पहचान नाबालिग की मां ने कर ली है।

पुलिस की कार्रवाई

एसपी हमीरपुर, बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चोरी किए गए सभी गहने बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस फिलहाल नाबालिग सहित तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है कि इस साजिश में कोई और तो शामिल नहीं था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!