पहले से शादीशुदा था आरोपी...असलियत खुली तो 6 साल पुराने प्यार का किया बेरहमी से अंत; ट्यूशन टीचर हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे

Edited By Swati Sharma, Updated: 16 May, 2026 12:03 PM

himachal shocking revelations in the amandeep kaur murder case

हिमाचल डेस्क : हरियाणा के बराडा की ट्यूशन टीचर अमनदीप कौर की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने खौफनाक खुलासे किए हैं। प्रेम, धोखे और साज़िश की इस कहानी का अंत तब हुआ जब आरोपी संदीप कुमार उर्फ अप्पू ने अपनी असलियत छिपाने के लिए 6 साल...

हिमाचल डेस्क : हरियाणा के बराडा की ट्यूशन टीचर अमनदीप कौर की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने खौफनाक खुलासे किए हैं। प्रेम, धोखे और साज़िश की इस कहानी का अंत तब हुआ जब आरोपी संदीप कुमार उर्फ अप्पू ने अपनी असलियत छिपाने के लिए 6 साल पुराने रिश्ते का बेरहमी से अंत कर दिया। शुक्रवार को हरियाणा पुलिस की टीम साक्ष्यों के संकलन के लिए आरोपी को लेकर हिमाचल के सिरमौर स्थित घटनास्थल पर पहुंची और क्राइम सीन रीक्रिएट किया।

पहले से शादीशुदा था आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी संदीप, जो बराडा में सोलर पैनल का कारोबार करता है, पहले से शादीशुदा था और बच्चों का पिता भी था। उसने यह तथ्य अमनदीप से छिपाकर रखा और न केवल उसके साथ प्रेम प्रसंग जारी रखा, बल्कि उससे समय-समय पर मोटी रकम भी ऐंठी। जब अमनदीप को संदीप की शादी का पता चला और उसने विवाह का दबाव बनाया, तो संदीप ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने बेहद शातिराना तरीका अपनाया। आरोपी ने पहले बराडा रेलवे अंडरपास के पास एक कमरा किराए पर लिया और फिर उसने अमनदीप को विश्वास दिलाया कि समाज उन्हें स्वीकार नहीं करेगा, इसलिए दोनों मिलकर 'सुसाइड' (आत्महत्या) करेंगे। आरोपी ने खुद जहर नहीं खाया, बल्कि अमनदीप की कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिला दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें की पार

वहीं, हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उसने शव को एक बड़े बैग में पैक किया और एक रेहड़ी वाले की मदद से उसे अपनी कार तक पहुंचाया। पहचान छिपाने के उद्देश्य से वह शव को हरियाणा से हिमाचल के सिरमौर जिला (धौलाकुआं के पास कोलर के जंगल) ले गया और वहां पेट्रोल डालकर लाश को आग लगा दी।

अंबाला पुलिस के तकनीकी सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से कड़ियां जुड़ीं, जिसके बाद आरोपी को बातापुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने पुष्टि की है कि शुक्रवार को हरियाणा पुलिस आरोपी को लेकर घटनास्थल पर पहुंची थी। फिलहाल आरोपी 4 दिन के पुलिस रिमांड पर है। पुलिस अब जहर के स्रोत और शव को लोड करने वाले रेहड़ी चालक की भूमिका की गहनता से जांच कर रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!