Edited By Swati Sharma, Updated: 29 Mar, 2026 07:06 PM

Sirmour News : हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिला पुलिस ने पिछले 48 घंटों में खनन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में शामिल 42 वाहनों को जब्त कर लिया है और उनके खिलाफ चालान जारी किए हैं।
Sirmour News : हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिला पुलिस ने पिछले 48 घंटों में खनन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में शामिल 42 वाहनों को जब्त कर लिया है और उनके खिलाफ चालान जारी किए हैं।
पुलिस अधीक्षक एन.एस. नेगी ने बताया कि सिरमौर जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे एक विशेष अभियान के तहत एक सुनियोजित और विशेष अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान कुल 42 वाहनों के चालान किए गये। जब्त किये गये वाहनों में से 39 वाहनों के खिलाफ ‘खनन अधिनियम' के तहत और तीन वाहनों के खिलाफ ‘मोटर वाहन अधिनियम' के तहत कार्रवाई की गई। इन सभी वाहनों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।
नेगी ने बताया कि ये वाहन जिले के विभिन्न इलाकों में अवैध खनन की गतिविधियों में लिप्त पाए गए थे। इन वाहनों के खिलाफ जारी किए गए चालान, आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित न्यायालय में जमा कर दिए गए हैं।