HP Panchayat Election : हिमाचल की 1189 पंचायतों में वोटिंग खत्म, 3:00 बजे तक हुआ 66 % से अधिक मतदान

Edited By Swati Sharma, Updated: 30 May, 2026 03:50 PM

himachal panchayat election

HP Panchayat Election : हिमाचल प्रदेश में तीसरे और अंतिम चरण का मतदान खत्म हो गया है। 1,189 पंचायतों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, जोकि तीन बजे के बाद भी जारी रहा। मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी...

HP Panchayat Election : हिमाचल प्रदेश में तीसरे और अंतिम चरण का मतदान खत्म हो गया है। 1,189 पंचायतों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, जोकि तीन बजे के बाद भी जारी रहा। मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया। वहीं, थोड़ी देर में प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य पदों के वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद सीटों के नतीजे 31 मई को घोषित किए जाएंगे।

Live Update :

  • HP Panchayat Election : 3:00 बजे तक हुआ 66 फीसदी से अधिक मतदान 

  • मनाली के ऐतिहासिक गांव जगतसुख की 108 वर्षीय हिमी देवी ने किया मतदान, अपने बेटे के साथ पैदल चलकर पहुंची पोलिंग बूथ

  • PunjabKesari

  • HP Panchayat Election : प्रदेश 1 बजे तक हुआ 63 फीसदी से अधिक मतदान

  • कुल्लू में 01 बजे तक 62.05% मतदान

  • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने परिवार सहित पैतृक गांव विजयपुर में किया मतदान
    PunjabKesari

  • मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की माता संसारदेई (88) ने अमलैहड़ पंचायत में मतदान किया। 
    PunjabKesari

  • HP Panchayat Election : प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 40 फीसदी से अधिक मतदान हुआ।

  • विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत घड़याच में 100 वर्षीय दुर्गा राम अपने मताधिकार का प्रयोग करने के उपरांत।
    PunjabKesari

  •  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने डाला वोट

    PunjabKesari

  • पंचायत चुनावों के अंतिम चरण का मतदान, जिला शिमला में 9 बजे तक 20.50% वोटिंग
    PunjabKesari

  • हिमाचल पंचायत चुनाव का तीसरा और अंतिम चरण : डोहाग में 78 वर्ष के चतर लाल और 86 वर्ष के शुकरू राम ने किया मतदान
    PunjabKesari

  • कुल्लू जिले में सुबह 9 बजे तक हुआ 20.55 फीसदी मतदान  

  • सुबह 9 बजे तक किन्नौर में हुआ 20.22% मतदान  

  • ग्राम पंचायत सलिंगचा के 102 वर्षीय चंदे राम ने किया मतदान
    PunjabKesari

  • HP Panchayat Election :  हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और खराब मौसम के बीच पंचायत चुनावों के तीसरे और अंतिम चरण के लिए शनिवार सुबह नौ बजे तक 19.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। सिरमौर जिले में सबसे अधिक 23.60 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि लाहौल और स्पीति में सबसे कम 16.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

  • ऊना जिले के कई मतदान केंद्रों पर बिजली आपूर्ति हुई ठप

  • दारट बगला के बूथ नंबर-3 में 90 वर्षीय दामोदरी देवी मतदान करने के बाद अंगूठी का निशान दिखाते हुए।
    PunjabKesari

  • ग्राम पंचायत गुम्मा में 85 वर्षीय छिड़की देवी और 86 वर्षीय चनेहनी देवी ने किया मतदान।
    PunjabKesari

  • सोलन: अर्की की डुमैहर पंचायत में 88 वर्षीय रामस्वरूप पाल ने किया मतदान...
    PunjabKesari

  • कुल्लू के ग्रांम पंचायत हाट में तीसरे चरण के चुनाव के दौरान 90 वर्षीय देवकू देवी ने वोट डाला।
    PunjabKesari

  • सोलन में मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह
    PunjabKesari

बता दें कि राज्य में 26 मई को हुए पहले चरण के चुनाव में 1,293 पंचायतों में 78.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जबकि 28 मई को हुए दूसरे चरण में 1,276 पंचायतों में 79.88 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। अब तक कुल 10,854 पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। राज्य निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ग्राम पंचायतों, प्रधानों और उप-प्रधानों के चुनाव परिणाम शनिवार को घोषित किए जाएंगे, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए हुए चुनाव के नतीजे 31 मई को जारी किए जाएंगे। कुल मिलाकर तीन चरणों में हो रहे इन चुनावों में लगभग 50.89 लाख मतदाता 31,182 जनप्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इनमें 3,754 प्रधान, 3,754 उप-प्रधान, 21,654 वार्ड सदस्य, 1,769 पंचायत समिति सदस्य और 251 जिला परिषद सदस्य शामिल हैं। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!