Audio leak case : हिमाचल का स्वास्थ्य अधिकारी हिरासत में, विजिलेंस की टीम कर रही पूछताछ

Edited By prashant sharma, Updated: 21 May, 2020 12:20 PM

himachal health officer in custody vigilance s team interrogated

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में लाख्रों रुपये के लेनदेन से जुड़ा ऑडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। अब इस मामले में विजिलेंस ने स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी को हिरासत में लिया है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में लाख्रों रुपये के लेनदेन से जुड़ा ऑडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। अब इस मामले में विजिलेंस ने स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी को हिरासत में लिया है। विजिलेंस की टीम अब इस अधिकारी से मामले के संबंध में पूछताछ कर रही है। बुधवार को यह ऑडियो वायरल हुआ था और इसके बाद स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच विजिलेंस को सौंपी गई है। सूत्रों के अनुसार, बुधवार रात को ही विजिलेंस ने अधिकारी को हिरासत में लिया था। वहीं, अब खबर आ रही है कि अधिकारी की तबीयत बिगड़ी है और उसे शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस अधिकारी को आईजीएमसी की सीसीयू यूनिट में बेड नंबर 3 में भर्ती किया गया है। हालांकि, इस संबंध में अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है। सीएम जयराम ठाकुर ने पूरे मामले में कुछ भी कहना से इंकार किया है और केवल इतना कहा कि मामले की जांच की जा रही है। वायरल ऑडियो में पांच लाख रुपये के लेन देन की बात हो रही है और इसमें कहा जा रहा है कि अगले दिन पैसा पहुंचाने की बात कही गई है। 43 सेकेंड का यह ऑडियो है। बता दें कि इससे पहले ही सचिवायल में सेनेटाइजर खरीद को लेकर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इसमें सस्ते दामों वाले सेनेटाइजर महंगी कीमतों पर खरीदने के आरोप लगे हैं। इस मामले की जांच भी विजिलेंस को दी गई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!