Edited By Vijay, Updated: 17 Mar, 2023 06:30 PM

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए अपने पहले बजट में 13 नई योजनाओं की घोषणा की गई है।
शिमला (कुलदीप): हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए अपने पहले बजट में 13 नई योजनाओं की घोषणा की गई है।
इन नई योजनाओं की घोषणा
- राजीव गांधी गवर्नमैंट मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल
- मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना
- मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना
- मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना
- मुख्यमंत्री विद्यार्थी सुरक्षित बचपन अभियान
- कृषि विकास हेतु हिम उन्नति
- दुग्ध क्षेत्र के विस्तार के लिए हिम गंगा
- मुख्यमंत्री लघु दुकानदार कल्याण योजना
- मुख्यमंत्री ग्रीन कवर मिशन
- मुख्यमंत्री सड़क एवं रखरखाव योजना
- राजीव गांधी स्वरोजगार योजना
- सद्भावना योजना-2023
- मुख्यमंत्री रोजगार संकल्प सेवा
राजस्व प्राप्तियां 37999 करोड़ व राजस्व व्यय 42704 करोड़
वर्ष के दौरान कुल राजस्व प्राप्तियां 37999 करोड़ रुपए और राजस्व व्यय 42704 करोड़ रुपए अनुमानित है। इस प्रकार कुल राजस्व घाटा 4704 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है। राजकोषीय घाटा 9704 करोड़ रुपए अनुमानित है, जो कि प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद का 4.61 फीसदी है।
100 रुपए के अनुपात में कहां खर्च होगा रुपया
| वेतन |
26 रुपए |
| पैंशन |
16 रुपए |
| ब्याज अदायगी |
10 रुपए |
| ऋण अदायगी |
10 रुपए |
| पूंजीगत कार्य |
29 रुपए |
रुपया कैसे आएगा
| केंद्रीय शुल्क |
16.35 रुपए |
| राज्य कर |
25.11 रुपए |
| कर रहित राजस्व |
6.65 रुपए |
| ग्रांट-इन-एड |
25.16 रुपए |
| उधार वसूलियां |
0.05 रुपए |
| लोक ऋण |
24.14 रुपए |
| जमा और अग्रिम |
2.54 रुपए |
रुपया कहां जाएगा
| सामान्य सेवाएं |
33.05 रुपए |
| सामाजिक सेवाएं |
31.64 रुपए |
| आर्थिक सेवाएं |
12.91 रुपए |
| उधार (अग्रिम) |
0.04 रुपए |
| पूंजी व्यय |
9.74 रुपए |
| अनुदान |
2.33 रुपए |
| लोक ऋण |
10.27 रुपए |
| ग्रांट-इन-एड |
10.27 रुपए |
100 रुपए का विभिन्न क्षेत्रों में व्यय भाग
| शिक्षा |
17 रुपए |
| स्वास्थ्य |
06 रुपए |
| ग्रामीण विकास |
04 रुपए |
| कृषि-बागवानी, पशु व मत्स्य पालन |
03 रुपए |
| लोक निर्माण (रास्ते व पुल) |
08 रुपए |
| जलापूर्ति और सफाई |
03 रुपए |
| सामाजिक कल्याण सेवाएं |
04 रुपए |
| पैंशन (नागरिक सेवाएं) |
16 रुपए |
| ब्याज अदायगी |
10 रुपए |
| ऋण अदायगी |
10 रुपए |
| सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण |
02 रुपए |
| परिवहन एवं पर्यटन सेवाएं |
02 रुपए |
| अन्य |
15 रुपए |
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here