Edited By Swati Sharma, Updated: 28 May, 2026 12:43 PM

Una News : हिमाचल प्रदेश में जारी पंचायती राज चुनाव के दौरान ऊना जिले की बसोली पंचायत में उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच तीखी बहस हो गई। मतदान केंद्र के पास हुई इस गहमागहमी ने कुछ समय के लिए माहौल को गर्मा...
Una News : हिमाचल प्रदेश में जारी पंचायती राज चुनाव के दौरान ऊना जिले की बसोली पंचायत में उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच तीखी बहस हो गई। मतदान केंद्र के पास हुई इस गहमागहमी ने कुछ समय के लिए माहौल को गर्मा दिया।
जानकारी के अनुसार, मतदान प्रक्रिया के दौरान दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच तीखी बहस होने लगी, जिससे गहमागहमी का माहौल बन गया। हालांकि मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस कर्मियों ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दोनों पक्षों के समर्थकों को मतदान केंद्र परिसर से बाहर कर दिया।
वहीं, पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की वजह से स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई और किसी भी तरह की हिंसक घटना नहीं हुई। वहीं, अब मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक जारी रही।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें