हिमाचल के इस जिला में हीट वेव से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित, बाजारों से गायब होने लगी रौनक

Edited By Vijay, Updated: 13 Jun, 2024 02:34 PM

heat wave in this district of himachal

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में पूर्वानुमान के मुताबिक चल रही भीषण हीट वेव जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित करती जा रही है। हालत यह है कि लोगों को घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में दुबक कर रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।

ऊना (अमित): हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में पूर्वानुमान के मुताबिक चल रही भीषण हीट वेव जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित करती जा रही है। हालत यह है कि लोगों को घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में दुबक कर रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों की सेहत पर काफी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। दूसरी तरफ कारोबारियों का कहना है कि प्रचंड धूप के कारण सुबह से लेकर शाम तक कारोबार पूरी तरह ठप्प रहता है। लोग अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं। भयंकर गर्मी के चलते सड़कों और बाजारों से रौनक पूरी तरह से गायब हो चुकी है। वहीं स्थानीय दुकानदारों ने आमजन से पर्यावरण को सुरक्षित करने की दिशा में कदम उठाने का आह्वान किया है ताकि मौसम की मार से बचा जा सके। 

वहीं मौसम विभाग के विशेषज्ञ विनोद कुमार शर्मा का कहना है कि जिला में चल रही हीट वेव अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही बनी रहेगी। निकट भविष्य में बारिश होने की अभी कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही, ऐसे में लोगों को एहतियात बरतना जरूरी होगा। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस सीजन में जिले का अब तक का रिकॉर्ड भी टूट चुका है और पारा 46 डिग्री सैल्सियस के आंकड़े को भी पार कर चुका है। मौसम विभाग द्वारा इस सप्ताह में प्रचंड हीट वेव को लेकर पहले ही चेतावनी जारी कर दी गई थी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!