हरिओम भनोट ने साधा निशाना, बोले-20 गुटों में बंटी कांग्रेस लेकर घूम रहे राठौर

Edited By Vijay, Updated: 15 Sep, 2019 08:56 PM

hariom bhanot target on congress

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सह मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट ने यहां जारी बयान में कहा कि प्रदेश सरकार की लोकप्रिय नीतियों व जनता में बढ़ते आधार को देखते हुए कांग्रेस पूरी तरह बौखला गई है।

ऊना (सुरेन्द्र): हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सह मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट ने यहां जारी बयान में कहा कि प्रदेश सरकार की लोकप्रिय नीतियों व जनता में बढ़ते आधार को देखते हुए कांग्रेस पूरी तरह बौखला गई है। यही कारण है कि कांग्रेस के नेता अपनी पार्टी की बिखरी हुई स्थिति को संभालने के स्थान पर सिर्फ सरकार की आलोचना का काम बिना सिर-पैर के कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर को अपनी ही पार्टी के विभिन्न गुटों की ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुलदीप राठौर को शायद यह पता ही नहीं होगा कि कांग्रेस में कितने गुट हैं क्योंकि हर जगह 10 से 20 संख्या के गुट कांग्रेस में घूम रहे हैं और एक-दूसरे की खाल उधेडऩे का काम किया जा रहा है।

सोशल मीडिया में नेताओं के लिए टिप्पणियां कांग्रेस के लिए शर्म की बात

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कांग्रेस के नेताओं के बारे में जिस प्रकार से कांग्रेस के कार्यकर्ता टिप्पणियां कर रहे हैं, वह कांग्रेस के लिए ही शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की मजबूत सरकार आगे बढ़ रही है और केंद्र सरकार हिमाचल को पूरा सहयोग कर रही है, यह देखकर कांग्रेस परेशान है और सत्ता के बिना तड़प रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अपने घर में लगी आग को बुझाने का काम करें क्योंकि कांग्रेस पार्टी लगातार गिरावट की ओर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से अंदरूनी मामलों पर काबू पाने में सक्षम है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!