हमीरपुर वासियों ध्यान दें: बंद रहेगा यह रोड... अब इस रास्ते से गुजरेंगे वाहन

Edited By Jyoti M, Updated: 24 Mar, 2026 09:28 AM

hamirpur road to remain closed vehicles to now take this route

बड़सर उपमंडल के अंतर्गत बदारन-गाहलियां जोल-गारली सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 15 अप्रैल तक बंद किया गया है।

हमीरपुर। बड़सर उपमंडल के अंतर्गत बदारन-गाहलियां जोल-गारली सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 15 अप्रैल तक बंद किया गया है।

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि बदारन-गाहलियां जोल-गारली सड़क के मरम्मत एवं अपग्रेडेशन कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए उक्त सड़क पर वाहनों की आवाजाही 15 अप्रैल तक बंद की गई है।

इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक बड़सर-हरसौर-गारली सड़क से आवाजाही कर सकते हैं।।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!