Nepal Floods : नेपाल यात्रा पर गए परिजनों से नहीं हो रहा संपर्क तो तुरंत प्रशासन को दें सूचना, ADC का निर्देश

Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Aug, 2026 12:29 PM

hamirpur administration on alert following severe floods in nepal

एडीसी अभिषेक गर्ग ने जिला के सभी एसडीएम, तहसीलदारों, खंड विकास अधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगर उनके क्षेत्रों से कोई स्थानीय निवासी नेपाल यात्रा पर गया है और उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है तो इसकी सूचना तुरंत जिला...

Hamirpur News : एडीसी अभिषेक गर्ग ने जिला के सभी एसडीएम, तहसीलदारों, खंड विकास अधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगर उनके क्षेत्रों से कोई स्थानीय निवासी नेपाल यात्रा पर गया है और उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है तो इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन को निर्धारित प्रपत्र पर प्रेषित करें।

एडीसी ने बताया कि बुधवार को नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद गृह विभाग ने यह जानकारी मांगी है, ताकि नेपाल यात्रा पर गए लोगों की लोकेशन का पता किया जा सके और उनसे संपर्क किया जा सके।

एडीसी ने जिलावासियों से भी अपील की है कि अगर उनका कोई परिजन या रिश्तेदार नेपाल यात्रा पर गया हुआ है और उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है तो तुरंत संबंधित एसडीएम, तहसीलदार या खंड विकास अधिकारी को सूचित करें। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!