Hamirpur : सुजानपुर में 9 वार्डों के लिए भरे गए कुल 39 पर्चे, 17 मई को होगा मतदान

Edited By Swati Sharma, Updated: 03 May, 2026 02:35 PM

hamirpur a total of 39 nomination papers filed for 9 wards in sujanpur

Hamirpur News : नगर परिषद सुजानपुर के 9 वार्डों के लिए कुल 39 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। एसडीएम एवं नगर परिषद सुजानपुर के निर्वाचन अधिकारी विकास शुक्ला ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन शनिवार को 17 नामांकन पत्र भरे गए।

एसडीएम ने बताया कि वार्ड नंबर-1 के लिए कुल 3 पर्चे भरे गए हैं। वार्ड नंबर-2 के लिए 4, वार्ड नंबर-3 के लिए 5, वार्ड नंबर-4 के लिए 7, वार्ड नंबर-5 के लिए 5, वार्ड नंबर-6 के लिए 4, वार्ड नंबर-7 के लिए 3, वार्ड नंबर-8 के लिए 5 और वार्ड नंबर-9 के लिए 3 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि 4 मई को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच शुरू होगी तथा 6 मई को दोपहर बाद 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। इसके तुरंत बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न जारी कर दिए जाएंगे।

वहीं, 17 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान की समाप्ति के बाद इसी दिन शाम को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।  

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 
Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!