Himachal : कार के अंदर संदिग्ध अवस्था में मिला स्कूल प्रवक्ता का शव, इलाके में फैली सनसनी

Edited By Swati Sharma, Updated: 14 Aug, 2026 03:35 PM

hamirpur  body of school lecturer found in suspicious circumstances inside car

नादौन-हमीरपुर फोरलेन पर धूम्पल गांव में एक स्कूल प्रवक्ता का कार में संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से वीरवार को क्षेत्रभर में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान व्यास देन शर्मा निवासी गांव वाहानु तहसील बल्द्वाड़ा मंडी के तौर पर हुई है।

Hamirpur News : नादौन-हमीरपुर फोरलेन पर धूम्पल गांव में एक स्कूल प्रवक्ता का कार में संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से वीरवार को क्षेत्रभर में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान व्यास देन शर्मा निवासी गांव वाहानु तहसील बल्द्वाड़ा मंडी के तौर पर हुई है।

जानकारी के मुताबिक, व्यास देव नादौन शहर में ही किराए के मकान में रहते थे और निकटवर्ती ज्वालामुखी क्षेत्र के मझीण स्कूल में बतौर प्रवक्ता रसायन विज्ञान सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 7 बजे वह घर से अपनी कार से नादौन के लिए निकले थे परंतु वीरवार को जब लोगों ने भूम्पल में सड़क किनारे खड़ी उनकी कार देखी तो वह स्टीयरिंग पर सिर के बल एक तरफ झुके हुए दिखाई दिए। पहले लोगों ने सोचा कि वह नींद में हैं परंतु उन्होंने शक होने पर इस बारे में पुलिस को सूचना दी।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं सूचना मिलते ही एसआई पूर्ण भगत की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तब पता चला कि रात से ही कार यहां खड़ी है। मामला संदिग्ध व गंभीर होने के कारण डी.एस.पी. रश्मि शर्मा और थाना प्रभारी नादौन नाजर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान होने पर उनके परिजनों को मौके पर बुलाया गया तथा मंडी की फोरेंसिक टीम को भी सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर मृतक के परिजनों के समक्ष घटनास्थल से सबूत जुटाए और शव को कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेजा। मामले की पुष्टि करते हुए डी.एस.पी. रश्मि शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच आरंभ कर दी गई है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!