हार जलाड़ी कंटेनमैंट जोन घोषित

Edited By prashant sharma, Updated: 17 Dec, 2020 11:37 AM

haar jaladi containment zone declared

उपमंडल कांगड़ा के अंतर्गत पड़ने वाले गांव हार जलाड़ी में एक साथ 14 कोरोना पॉजिटिव मामले आने से इस क्षेत्र को कंटेनमैंट जोन घोषित किया गया है।

कांगड़ा (किशोर) : उपमंडल कांगड़ा के अंतर्गत पड़ने वाले गांव हार जलाड़ी में एक साथ 14 कोरोना पॉजिटिव मामले आने से इस क्षेत्र को कंटेनमैंट जोन घोषित किया गया है। एसडीएम कांगड़ा ने बीएमओ तियारा व एसएमओ कांगड़ा को दिशा निर्देश दे दिए हैं। वहीं ग्राम पंचायत प्रधान को भी गांव को सैनेटाइज करने के लिए कहा गया है। एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा से मिली जानकारी के अनुसार गांव हार जलाड़ी में देहरा उपमंडल से बारात आई थी, जिसके उपरांत दुल्हन की मां कोरोना टेस्ट करवाने पर पॉजिटिव पाई गई है। इस शादी समारोह शामिल हुए 13 अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एसडीएम ने कहा कि इसके चलते सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि शादी में आए सभी रिश्तेदारों की छानबीन की जाए तथा उनके कोरोना टेस्ट करवाए जाएं, ताकि कोविड-19 की रफ्तार को रोका जाए।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!