शक्तिपीठों में गुप्त नवरात्रों का शुभारंभ, आस्था का उमड़ा सैलाब

Edited By Vijay, Updated: 30 Jun, 2022 09:12 PM

gupt navratri strated in shaktipeeths

विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में वीरवार गुप्त नवरात्रों का शुभारंभ हुआ। ज्वालामुखी के विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने पूजा-अर्चना कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विश्व में शांति और जनकल्याण के लिए साल में 2...

ज्वालामुखी/कांगड़ा (टीम): विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में वीरवार गुप्त नवरात्रों का शुभारंभ हुआ। ज्वालामुखी के विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने पूजा-अर्चना कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विश्व में शांति और जनकल्याण के लिए साल में 2 बार गुप्त नवरात्रों का आयोजन धार्मिक स्थलों में किया जाता है। 9 दिन तक मंदिर में 71 पुजारी ब्राह्मण मां ज्वालामुखी के मूल मंत्र का जाप करते हैं। धार्मिक अनुष्ठान के नौवें दिन विशाल यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया जाता है। वीरवार को कन्या पूजन करके ब्राह्मण पुजारियों को संकल्प देकर इस अनुष्ठान में बिठाया गया है।

गुप्त नवरात्रे में बज्रेश्वरी मंदिर में जुटी भारी भीड़
बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में आज से गुप्त नवरात्रे शुरू हो गए हैं। यह नवरात्रे अगले 10 दिन तक चलेंगे। वरिष्ठ पुजारी एवं ट्रस्टी पंडित राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि इन नवरात्रों में उत्तर प्रदेश, राजस्थान व हरियाणा इत्यादि प्रदेशों से हजारों की संख्या में अपनी मन्नत पूरी करने के लिए श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर आ रहे हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!