Edited By Swati Sharma, Updated: 22 Aug, 2026 02:22 PM

मंडी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां विकास खंड द्रंग की ग्राम पंचायत बल्ह के पंचायत कार्यालय में जनप्रतिनिधि और पंचायत सचिव का शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Mandi News : मंडी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां विकास खंड द्रंग की ग्राम पंचायत बल्ह के पंचायत कार्यालय में जनप्रतिनिधि और पंचायत सचिव का शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, गांव के ही एक स्थानीय युवा ने पंचायत भवन के अंदर हो रही इस हरकत को अपने कैमरे में कैद किया है। सरकारी दफ्तर को मयखाना बनाए जाने का यह वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और ग्रामीणों में रोष है। फिलहाल यह वायरल वीडियो कब का है और किस परिस्थिति में बनाया गया है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें