14 माह में ही खोया कांग्रेस ने जनता का विश्वास : जयराम

Edited By Kuldeep, Updated: 17 May, 2024 06:47 PM

gohar congress public trust lost

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को सराज दौरे के दौरान सुक्खू सरकार पर आरोप लगाया कि इन्होंने सत्तासीन होते ही बदले की भावना से काम शुरू कर दिए और इसी के चलते अब 14 महीने के कार्यकाल में ही इस सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है।

गोहर (ख्यालीराम): पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को सराज दौरे के दौरान सुक्खू सरकार पर आरोप लगाया कि इन्होंने सत्तासीन होते ही बदले की भावना से काम शुरू कर दिए और इसी के चलते अब 14 महीने के कार्यकाल में ही इस सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है। उन्होंने विक्रमादित्य सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह पर तंज कसा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों की अधिसूचना जारी होने के 2 दिन पूर्व ही तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने हिमाचल में 21 स्कूल, कालेज, आईटीआई, तहसील व बीडीओ ऑफिस और अन्य संस्थानों की घोषणा की थी। इसके बाद भाजपा द्वारा सत्ता संभालते ही उन संस्थानों को बंद करने की बजाय उन्हें संचालन में लाया गया लेकिन जैसे ही सुक्खू सरकार ने सत्ता संभाली, उन्होंने उनकी सरकार के वक्त एक साल से चल रहे एक हजार से ज्यादा संस्थानों को बंद कर दिया। इस पर मंडी की सांसद और कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी विरोध तक नहीं कर सके। जयराम ने कहा कि उन्हें यह मालूम नहीं हो पाया कि उनके संसदीय क्षेत्र के दुर्गम इलाकों में स्थापित संस्थान बंद कर दिए, अब लोगों के बीच वे किस मुंह से वोट मांगने आ रहे हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!