Edited By Swati Sharma, Updated: 01 May, 2026 11:35 AM

Chamba News : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह क्षेत्र में गुरूवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब अचानक ग्लेशियर टूटकर सड़क पर आ गिरा। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि कुछ मशीनों को हल्का नुकसान पहुंचा है।

कर्मचारी और मजदूरों ने भागकर बचाई जान
जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब बैरागढ़-साचपास-किलाड़ सड़क पर सतरूंडी के कार्थनाला पर सड़क बहाली का कार्य चल रहा था। हाल ही में हुई भारी बर्फबारी के कारण यह सड़क बंद थी। बताया जा रहा है कि गुरूवार शाम को लोक निर्माण विभाग के मजदूर और कर्मचारी मार्ग को खोलने में जुटे थे। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से ग्लेशियर टूटकर सड़क पर आ गिरा। स्थिति को भांपते हुए मौके पर मौजूद मजदूर और कर्मचारी तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गए।
बड़ा हादसा टला
वहीं, कुछ ही क्षणों में भारी मात्रा में बर्फ सड़क की ओर तेजी से बहने लगी। इससे मार्ग फिर से बंद हो गया। समय रहते सतर्कता बरतने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि कुछ मशीनों को हल्का नुकसान पहुंचा है। एहतियात के तौर पर फिलहाल सड़क बहाली का कार्य रोक दिया गया है। फिलहाल, प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें