लड़की ने किया शादी से मना तो मार दिया चाकू और फिर...

Edited By prashant sharma, Updated: 05 Mar, 2021 05:58 PM

girl refused to marry stabbed her and then

एकतरफा प्यार में एक युवक ने एक लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। लड़की ने शादी से इंकार किया तो गुस्से में युवक ने उस लड़की पर चाकू से हमला कर दिया और फिर फरार हो गया। हालांकि सुबह उक्त युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

शिमला : एकतरफा प्यार में एक युवक ने एक लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। लड़की ने शादी से इंकार किया तो गुस्से में युवक ने उस लड़की पर चाकू से हमला कर दिया और फिर फरार हो गया। हालांकि सुबह उक्त युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस मामले में जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में चैपाल उपमण्डल में 22 साल के युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान कुलदीप कुमार पुत्र लायक राम, ग्राम कोठी, डाकघर मालत, तहसील कुपवी जिला शिमला के रूप में हुई है। युवक संस्कृत कॉलेज सरांह का छात्र था। बताया जा रहा है कि युवक बुधवार को रात दो बजे सरांह गाँव में एक व्यक्ति के घर में घुसा और एक लड़की को कहने लगा कि मैं तुझसे प्यार करता हूँ और शादी करना चाहता हूँ, लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया। गुस्से से तमतमाकर युवक ने लड़की को धमकी दी और चाकू से युवती के गले पर चोट पहुंचाई। जब लड़की चिल्लाई तो युवक वहां से भाग गया। परिजन घायल लड़की को सिविल अस्पताल चैपाल लेकर गए, इसके बाद पुलिस थाना चैपाल में मामला दर्ज करवाया गया। 

उसके बाद गुरुवार सुबह 9 बजे पुलिस को सुचना मिली कि सरांह में एक युवक ने फंदा लगाया है। सूचना मिलते ही एसएचओ चैपाल रविन्द्र लाल अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। जानकारी है कि जिस लड़की के घर में देर रात युवक घुसा था, ये भी उन्हीं का दूसरा मकान है, यहां पर कुलदीप ने फंदा लगाया है। डीएसपी चैपाल राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत पर युवक कुलदीप के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 452, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक युवक के शव को भी कब्जे में लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!