पानी के टैंकर के नीचे आने से बच्ची की मौत, टैंकर चालक फरार

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Jun, 2024 09:33 PM

gagret tanker girl death

उपमंडल गगरेट के मवा कहोलां गांव में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक प्रवासी परिवार की बच्ची पानी के टैंकर के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गगरेट (बृज): उपमंडल गगरेट के मवा कहोलां गांव में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक प्रवासी परिवार की बच्ची पानी के टैंकर के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार को मवा कहोलां में एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर परिवार की बच्ची अचानक भट्ठे पर पानी लेकर आ रहे टैंकर के नीचे आ गई। टैंकर बच्ची के सिर पर चढ़ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। बच्ची की पहचान आशिका (1 साल 8 माह) पुत्री नानक संबल निवासी साहिबाड़ शाहपुरा जिला जयपुर राजस्थान के रूप में हुई है। डीएसपी वसुधा सूद ने कहा कि पुलिस ने टैंकर चालक अशोक कुमार पुत्र निक्का राम निवासी नकड़ोह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!