आतंकी हमले की धमकी के बाद गग्गल एयरपोर्ट पर भी अलर्ट

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Jun, 2024 07:00 PM

gaggal airport alert

देश के 41 हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी की खबरें आने के बाद गग्गल एयरपोर्ट पर भी अलर्ट जारी किया गया है। एयरपोर्ट के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है तथा हवाई अड्डे के भीतर आंगुतकों को प्रवेश की अनुमति भी...

गग्गल (अनजान): देश के 41 हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी की खबरें आने के बाद गग्गल एयरपोर्ट पर भी अलर्ट जारी किया गया है। एयरपोर्ट के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है तथा हवाई अड्डे के भीतर आंगुतकों को प्रवेश की अनुमति भी पूरी छानबीन के बाद ही दी जाएगी। उन्होंने प्रदेश पुलिस प्रमुख से मांग की है कि गग्गल एयरपोर्ट पर सुरक्षा जवानों की संख्या पूरी की जाए। एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए 98 सुरक्षा जवानों के पदों की स्वीकृति है लेकिन वर्तमान में 77 जवान ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!