शादी के नाम पर युवक से ठगे एक लाख, पत्नी गहने लेकर फरार

Edited By Vijay, Updated: 12 Dec, 2019 10:57 PM

fraud with youth in the name of marriage

कांगड़ा थाना में वीरवार को एक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मामले के अनुसार मटौर के एक युवक ने धर्मशाला एसपी को शिकायत पत्र दिया कि भवारना की एक महिला, एक व्यक्ति अशोक व धर्मशाला तहसील के एक व्यक्ति ने उसकी शादी अनाथ आश्रम में एक युवती से...

कांगड़ा (ब्यूरो): कांगड़ा थाना में वीरवार को एक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मामले के अनुसार मटौर के एक युवक ने धर्मशाला एसपी को शिकायत पत्र दिया कि भवारना की एक महिला, एक व्यक्ति अशोक व धर्मशाला तहसील के एक व्यक्ति ने उसकी शादी अनाथ आश्रम में एक युवती से करवाने का वायदा किया। इसकी एवज में उसे एक लाख रुपए अनाथ आश्रम में देने की बात की गई। आरोपियों ने उसकी शादी 10 अक्तूबर को लुधियाना की एक युवती से करवाई और युवक ने उनकी बात मान कर एक लाख रुपए उन्हें दे दिए, जिसकी रसीद उन्होंने उसे देने का वायदा किया था परंतु आज तक उसे उसकी रसीद नहीं दी गई।

कांगड़ा थाना प्रभारी मेहर सिंह ने बताया कि युवक ने नालागढ़ के रोटरी के पंजीकृत शादी के कागज बताए हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 14 अक्तूबर को उसने रीति-रिवाज अनुसार धाम रखी थी। इस दौरान उसके घर एक महिला व एक युवती आई। उक्त महिला ने युवक को बताया कि वह उसकी पत्नी की मां है और अपनी बेटी को वह अपने साथ मायके ले जाना चाहती है। उक्त महिला ने जिद करके बेटी को 2 दिन में वापस ससुराल में छोडऩे की बात कही।

युवक ने बताया कि उसकी पत्नी जेवर आदि भी साथ ले गई है। उसने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि जब उसकी पत्नी वापस नहीं आई तो उसने रिश्ता करवाने वालों से बात की तो उन्होंने उसके आ जाने की बात कही लेकिन अब तक उसकी पत्नी वापस नहीं आई है। युवक ने उसके साथ धोखाधड़ी होने की शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर पुलिस ने धारा 420 व 34 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!