बैंक की एप अपडेट करने के लिए फर्जी लिंक पर किया क्लिक, साढ़े 4 लाख रुपए की लग गई चपत

Edited By Vijay, Updated: 08 Feb, 2023 11:56 PM

fraud in kangra

जिला मुख्यालय धर्मशाला के कोतवाली बाजार निवासी व्यक्ति को शातिरों ने अपना शिकार बनाया है। शातिरों ने व्यक्ति के बैंक खाते से साढ़े 4 लाख रुपए से अधिक की राशि पर हाथ साफ किया है। शातिरों ने व्यक्ति को बैंक की एप को अपडेट करने के बहाने से अपना शिकार...

धर्मशाला (ब्यूरो): जिला मुख्यालय धर्मशाला के कोतवाली बाजार निवासी व्यक्ति को शातिरों ने अपना शिकार बनाया है। शातिरों ने व्यक्ति के बैंक खाते से साढ़े 4 लाख रुपए से अधिक की राशि पर हाथ साफ किया है। शातिरों ने व्यक्ति को बैंक की एप को अपडेट करने के बहाने से अपना शिकार बनाया है। इसके बाद सदर थाना धर्मशाला में इस बाबत मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार ठगों ने कोतवाली बाजार निवासी व्यक्ति को बैंक की एप को अपडेट करने का मैसेज भेजा था। इसके बाद फोन करके उन्हें लिंक पर क्लिक करने को कहा।

जैसे ही लिंक पर क्लिक किया, उनके खाते से एक के बाद एक 3 ट्रांजैक्शन हो गईं। इन 3 ट्रांजैक्शन में उनके बैंक खाते से साढ़े 4 लाख से अधिक की राशि निकाली गई। व्यक्ति ने धर्मशाला थाना पहुंच कर कहा कि उन्हें ठग ने बैंक अधिकारी बनकर फोन किया था कि उनकी बैंक की ऑनलाइन एप बंद होने वाली है, जिसके सांझे में आकर शातिर द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक कर दिया था। उधर, पुलिस के पास मामला पहुंचने के बाद धोखाधड़ी का मामला धर्मशाला थाना में दर्ज किया गया है।  

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!